इस पोस्ट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ यूजर्स का मानना है कि 'रिटर्न-टू-ऑफिस' (ऑफिस लौटने) के आदेश का मकसद शायद कर्मचारी को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करना था। "वे तो पहले से ही आपको निकालने की योजना बना रहे थे। उन्हें बस यही उम्मीद थी कि अचानक आए RTO (ऑफिस लौटने) के आदेश से आप खुद ही इस्तीफा दे देंगे ताकि उन्हें आपको नौकरी से न निकालना पड़े।"