उम्र बढ़ने के साथ अक्सर लोग अपने शौक और सपनों को पीछे छोड़ देते हैं। उन्हें लगता है कि अब जिंदगी में कुछ नया करने का समय निकल गया है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने हौसले से हर सोच को बदल देते हैं। जर्मनी में जन्मी हेल्गा डफी ऐसी ही महिला हैं, जिन्होंने अपने अनोखे कारनामे से दुनिया का ध्यान खींचा। उनका यह कदम बताता है कि जिंदगी को खुलकर जीने और कुछ अलग करने का जुनून किसी उम्र का मोहताज नहीं होता। हेल्गा की कहानी हर उस इंसान के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को पूरा करना चाहता है।