Apple Touchscreen MacBook Pro: Apple कथित तौर पर 28 अक्टूबर को होने वाले अपने 'Pro and Tell' इवेंट में पहला टचस्क्रीन MacBook Pro लॉन्च कर सकती है। इस नए लैपटॉप में Apple की MacBook सीरीज में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें OLED डिस्प्ले, टचस्क्रीन सपोर्ट और नया डिजाइन मिलने की उम्मीद है। हालांकि, Apple ने अभी तक टचस्क्रीन MacBook Pro को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के क्यूपर्टिनो में स्थित यह टेक कंपनी 28 अक्टूबर को इसे लॉन्च कर सकती है।