Eternal Q2 Results: जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी Eternal Ltd ने 21 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 92% बढ़कर ₹125 करोड़ हो गया। हालांकि, CNBC-TV18 ने नेट प्रॉफिट ₹250 करोड़ रहने का अनुमान लगाया था। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹65 करोड़ का मुनाफा हुआ था। इससे पिछली तिमाही यानी जून तिमाही में मुनाफा ₹92 करोड़ था।