मोतीलाल ओसवाल ने L&T Technology Services के शेयर पर 'न्यूट्रल' रेटिंग बरकरार रखी है। लेकिन टारगेट प्राइस 3,400 रुपये से बढ़ाकर 3,850 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। कंपनी का कहना है कि कंपनी के फंडामेंटल्स अभी भी आकर्षक हैं, लेकिन इंजीनियरिंग, रिसर्च और डेवलपमेंट इंडस्ट्री को कमजोर मैक्रोइकॉनॉमिक स्थितियों और ऑटो व टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर्स के दबाव से उबरने में अभी और समय लगेगा। नुवामा ने 'होल्ड' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस को 3,400 रुपये से बढ़ाकर 3,450 रुपये कर दिया है। नोमुरा ने भी 'न्यूट्रल' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 3,290 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दिया है।