26 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश का तांडवदक्षिण प्रायद्वीप में सक्रिय मानसूनी और चक्रवाती प्रणालियों के कारण बारिश की गतिविधियां सबसे तेज रहेंगी। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बन रहे नए निम्न दबाव और उससे जुड़ी ट्रफ रेखा के असर से दक्षिणी राज्यों में मौसम बिगड़ा रहेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में 26 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। विशेष रूप से 20 से 22 अक्टूबर के दौरान कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की पूरी संभावना है जबकि 23 से 26 अक्टूबर के बीच भी भारी बारिश का सिलसिला बना रहेगा। केरल और माहे में 20 से 26 अक्टूबर तक लगातार भारी बारिश का अलर्ट है। लक्षद्वीप में भी 22 से 26 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।