Tiger Shroff Firing Incident: मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई फायरिंग की घटना के बाद एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके खूंखार गैंग का नाम चर्चा में है। इस घटना ने फिल्मी सितारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई चर्चित चेहरों को कथित तौर पर इस गिरोह की ओर से धमकियां मिल चुकी हैं। कुछ मामलों में फायरिंग की घटनाएं भी हुईं, तो कुछ में फिरौती की मांग और जान से मारने की धमकी दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही टाइगर श्रॉफ पर भी हमले की जिम्मेदारी ली है।