कपिल की पोस्ट को अपने अकाउंट पर रीशेयर करते हुए करीना ने उनकी तारीफ की और कहा- "कपिल आप सच में एक स्टार हैं और हम भी आपसे बहुत प्यार करते हैं।" इस मजेदार एपिसोड के दौरान करीना और सैफ ने कई दिलचस्प बातें बताईं। बेबो ने बताया कि सैफ ने उन्हें एक या दो बार नहीं, बल्कि तीन बार प्रपोज किया था – मुंबई, ग्रीस और पेरिस में। इसके बाद ही वह उनसे शादी करने के लिए राजी हुईं।