संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने ब्राज़ील के रियो डी जनेरियो शहर में जी20 शिखर बैठक से ठीक पहले, सरकारों और वैश्विक प्रणाली की विश्वसनीयता व वैधता को बहाल करने के लिए इस समूह के नेताओं से नेतृत्व की पुकार लगाई है. उन्होंने कहा कि जी20 समूह को अपने कूटनैतिक व आर्थिक प्रभुत्व के ज़रिये हिंसक टकरावों पर विराम लगाने, वित्तीय संसाधनों को मज़बूती प्रदान करने, महत्वाकाँक्षी जलवायु कार्रवाई को आकार देने और टैक्नॉलॉजी में निहित सम्भावनाओं को साकार करने के लिए क़दम उठाने होंगे.