वॉरबर्ग पिनकस की अगुवाई वाले फ्यूजन फाइनेंस (फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस) ने सितंबर तिमाही में 305 करोड़ रुपये का नुकसान घोषित किया है, जबकि इसके वैधानिक ऑडिटर डेलॉइट हैस्किन्स एंड सेल्स (Deloitte Haskins & Sells) ने अपने लिमिटेड रिव्यू रिपोर्ट में कहा है कि इस बात को लेकर संदेह है कि भविष्य में कंपनी का कारोबार ठीक से चलता रहेगा। ऑडिटर ने लिमिटेड रिव्यू रिपोर्ट के क्लॉज 8 में कहा है, ‘ 30 सितंबर को खत्म हुई तिमाही और छमाही का स्टेटमेंट इस आधार पर तैयार किया गया है कि आगे भी कंपनी का कामकाज ठीक से चलता रहेगा’