Market Insight : बाजार के लिए आज ग्लोबल संकेत अच्छे नजर रहे हैं। वहीं, कल बाजार में अच्छी तेजी नजर आई थी। आज के मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल गिफ्ट निफ्टी की सुस्ती में भी आवाज़ पर Buy का बोल्ड कॉल दिया गया था। कल साफ नजरिया था कि बैंक और IT दोनों चलेंगे। साथ ही RIL और भारती एयरटेल का जियो IPO कनेक्शन भी समझाया गया था। ऐसे में कोई कारण नहीं था कल बाजार के ना चलने का। लेकिन कल की रैली की क्वालिटी काफी खराब थी। कल सिर्फ वही शेयर चले जो अब तक नहीं चल रहे थे। कल मार्केट ब्रेथ खराब थी। बड़ा सवाल यह है कि क्या अब लार्जकैप चलेंगे और स्मॉलकैप गिरेंगे?