शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शॉपर्स स्टॉप में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 66.06 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 6 महीनों में 37 प्रतिशत चढ़ा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 541.70 रुपये और एडजस्टेड लो 267 रुपये है। अगस्त महीने में ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए 'होल्ड' रेटिंग के साथ 465 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया था। 16 अक्टूबर को शॉपर्स स्टॉप के अलावा और 30 कंपनियां अपने तिमाही और छमाही नतीजे जारी करेंगी।