निक्षय के मुताबिक, पिछले साल GST रिकॉर्ड में उनकी कंपनी का टर्नओवर लगभग ₹40 लाख था। उनका मानना है कि किसी बिजनेस की हेल्थ का अंदाजा सिर्फ टर्नओवर से नहीं लगाया जा सकता। समय पर फंड का आना और रोज के खर्चों को मैनेज करने की क्षमता भी बिजनेस ग्रोथ के लिए जरूरी है। उनका कहना है कि अगर सेल्स हो रही हैं लेकिन पेमेंट समय पर नहीं मिल रही है, तो बिजनेस चलाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए, किसी भी एंटरप्रेन्योर के लिए कैश फ्लो पर नजर रखना बहुत जरूरी है।