बाजार पर अपनी राय रखते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल पहली बार लग रहा था कि शायद ये रैली अलग है। लेकिन अभी भी भरोसा नहीं मिला है। अभी भी 10 और 20 DEMA के पास रुकने का जोखिम है। कल बाजार के लिए शानदार सत्र था। जैसी उम्मीद थी, IT ने अगुवाई की, बैंक भी साथ आए। FIIs ने कैश मार्केट में कम बेचा, इंडेक्स में मामूली कवरिंग हुई। बस दिक्कत ये है कि ये हमने पहले भी देखा है। कल FM के सिर्फ एक बयान ने बड़ी रैली करा दी और वो इसलिए क्योंकि बाजार बहुत ज्यादा ओवरसोल्ड था। सोचिए, एक बयान से इतनी बड़ी रैली आ गई । इसका मतलब ये है कि बाजार अच्छी खबर के लिए भूखा है। लेकिन जोखिम यही है कि ये रैली भी फेल हो सकती है। 22,900 के ऊपर क्लोज मिले तो निगेटिव ट्रेंड खत्म होगा।