CKK Retail Mart Bonus Issue: CKK रिटेल मार्ट लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने का प्रस्ताव रखा है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 12 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक में 5:1 बोनस इश्यू को मंजूरी दी। इसके तहत पात्र शेयरधारकों को हर एक शेयर के बदले पांच नए शेयर मिलेंगे। हालांकि, इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।