अर्जुन पासी हत्याकांड को लेकर यूपी कांग्रेस अब सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस पहुंच गई है. युपी कांग्रेस के नेता अपने शीर्ष नेतृत्व की एक चिट्ठी लेकर सीएमओ पहुंचे और अर्जुन पासी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की. इस पत्र को लेकर अमेठी सांसद केएल शर्मा पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और अराधना मिश्रा सीएमओ पहुंचे थे. वहीं प्रदेश प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने बताया कि सभी नेताओं ने सीएम ऑफिस पहुंचकर यह पत्र अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार को…