DDA Awaas Yojana 2026: देश की राजधानी दिल्ली में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की आवास योजना 2026 एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में सामने आई है। डीडीए की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, इस योजना के तहत राजधानी के उभरते सब-सिटी नरेला में कुल 2,516 फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये सभी फ्लैट 1-BHK कैटेगरी के हैं। इनका क्षेत्रफल लगभग 49.90 वर्ग मीटर बताया गया है। विज्ञापन में फ्लैटों की शुरुआती कीमत ₹14.95 लाख रखी गई है। जबकि दूसरे पॉकेट में फ्लैटों की कीमत ₹15.01 लाख दर्शाई गई है। खास बात यह है कि नरेला में बन रहे 2516 फ्लैट्स पर 25% छूट की घोषणा की गई है।