वे याद करते हैं कि एक पुजारी का बेटा होने के नाते वे श्री राम और महादेव की कहानियां सुनते हुए बड़े हुए हैं और अब उन्हें यह मौका मिल रहा है। एक्टर ने कहा कि यह सिर्फ अभिनय की बात नहीं है – चेहरे पर सौम्यता, शालीनता, संयम और एकाग्रता भी जरूरी है। क्योंकि आप पुरुषों में उत्तम श्री राम का किरदार निभा रहे हैं। पूरी दुनिया इसे देखेगी और दूरदर्शन, OTT और YouTube लाइव स्ट्रीमिंग पर 50 करोड़ से ज्यादा लोग इसे लाइव देखेंगे।"