Tomorrow Weather: अक्टूबर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मंगलवार, 13 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में भी बारिश होने के आसार हैं।