सोशल मीडिया पर साइरस का ये वीडियो वायरल हो गया है। अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर फराह ने इन कमेंट्स का जवाब दिया। बहस में पड़ने के बजाय उन्होंने मजाक-मजाक में साइरस को ही दिलचस्प ऑफर दे दिया। फिल्ममेकर ने हंसने वाले इमोजी के साथ लिखा, "साइरस, मैं उनकी जगह तुम्हें ले सकती हूं।" साइरस ने भी तुरंत इस सुझाव पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। फराह को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, "कल से आऊं?" इस बातचीत ने आलोचना को दोनों के बीच मजाकिया बातचीत में बदल दिया।