ऑनलाइन होने वाली ट्रोलिंग के बारे में पूछे जाने पर विजय ने कड़ा रिएक्शन दिया। उन्होंने थोड़ा रुककर पूछा, "क्या मुझे इसलिए रुक जाना चाहिए क्योंकि किसी को लगता है कि मेरे सपने और कड़ी मेहनत बेकार हैं? क्या मुझे एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए क्योंकि किसी को लगता है कि मेरी ईमानदारी घमंड है?
क्या मुझे पीछे हट जाना चाहिए क्योंकि किसी को लगता है कि मेरा आत्मविश्वास अहंकार जैसा लगता है? अगर वे मेरे सफर को पचा नहीं सकते तो क्या मुझे घर पर बैठ जाना चाहिए?" एक्टर ने आगे कहा, "मैं नहीं बदलूंगा> उन्हें बदलने की जरूरत है। मेरी इच्छा है कि लोग अपने परिवारों के लिए खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। मुझे सक्सेस स्टोरीज बहुत पसंद हैं।"