बाजार पर अपनी राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि मेरे,आपके या किसी और के चाहने से बॉटम नहीं बनेगा। हम डराते नहीं हैं, सच्चाई बताते हैं। CNBC-आवाज़ के दर्शकों ने मंदी में भी पैसा बनाया। सिर्फ और सिर्फ शॉर्ट रहने की सलाह ने पैसा बनाया है। मंगलवार की रैली में न फंसने और बोल्ड शॉर्ट ट्रेड का नजरिया लिया था। मंथ एंट पुट सिर्फ 1 दिन में 100-150% भागे हैं। कल पुट में मुनाफावसूली का नजरिया लिया। लेकिन नजरिया अभी भी वही है,जहां रिकवरी फेल हो वहां शॉर्ट करें। कल की FII की बिकवाली में 10,000 करोड़ रुपए की GQG सेलिंग सिर्फ ITC में है। लेकिन ITC ब्लॉक डील को छोड़ दें तो भी बिकवाली है। आज शुक्रवार है, हो सकता है मंदड़िए मुनाफावसूली करें। लेकिन किसी भी रैली को बेचने के मौके के तौर पर ही देखें। जब तक निफ्टी 10 DEMA और 20 DEMA के ऊपर नहीं जाता, ट्रेंड खराब है।