इस नए टर्मिनल की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन है। इसकी सीधी कनेक्टिविटी नेशनल हाईवे से होगी। इसका मतलब है कि दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से आने वाली बसों को शहर के अंदर कैंट, लहरतारा और चौकाघाट तक नहीं आना पड़ेगा। बसें हाईवे से सीधे ISBT में आएंगी और वहीं से रवाना होंगी। इससे शहर के इन 3 सबसे व्यस्त रूटों पर ट्रैफिक का दबाव 40% तक कम होने की उम्मीद है। अब वाराणसी के यात्रियों को दूसरे राज्यों के लिए सीधी बस पकड़ने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, और बाहर से आने वाले यात्रियों को जाम में भी नहीं फंसना होगा। वाराणसी से अभिषेक जायसवाल की रिपोर्ट