Gift Nifty Indicator: शुक्रवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty के बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। GIFT Nifty अच्छी शुरुआत का संकेत दे रहा है, जबकि गुरुवार को हुई भारी बिकवाली ने Nifty को 2026 के निचले स्तर पर पहुंचा दिया था। हालांकि, कमजोर एशियाई बाजार, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली रिकवरी को सीमित कर सकती है। RBI द्वारा हाल ही में ब्याज दरों में बढ़ोतरी और रुपये पर लगातार दबाव भी बाजार की धारणा पर असर डाल रहा है।