Share Market Crash: शेयर बाजार में आज, गुरुवार को भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी बिकवाली के दबाव में करीब 1% टूट गए। कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ बिकवाली और आरबीआई द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने के बाद कड़े रुख से बाजार में घबराहट फैल गई। सुबह 11:34 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, सेंसेक्स 661 अंक से ज्यादा गिरकर 71,977 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 242 अंक टूटकर 22,360 के करीब पहुंच गया। चौतरफा गिरावट के इस दौर में मिडकैप और बैंकिंग शेयरों का भी बुरा हाल रहा।