Supreme Court Judges: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को तीन नए जजों ने पद की शपथ ली। इनमें जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह शामिल हैं। इन तीनों की नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 38 है, यानी अब सिर्फ एक पद खाली है।