Heatwave Alert: भारत समेत दुनियाभर में बढ़ता तापमान अब गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के हेल्थ के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। 'Wellcome' की ओर से कराए गए एक नए ग्लोबल सर्वे में सामने आया है कि स्वास्थ्यकर्मी पिछले कुछ वर्षों में गर्भावस्था और नवजात शिशुओं से जुड़ी गर्मी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में बढ़ोतरी देख रहे हैं। भारत समेत पांच देशों के 1,000 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विशेषज्ञों को शामिल कर किए गए इस सर्वे में करीब तीन-चौथाई स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्मी से जुड़ी जटिलताओं में वृद्धि की बात कही है।