इस पूरे प्रोजेक्ट में चीन की स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन प्रणाली बेईदोऊ (BeiDou) का अहम योगदान है। रेगिस्तान के दुर्गम इलाके में ट्रैक्टरों और कृषि उपकरणों को एकदम सटीक दिशा में चलाने और बुआई करने के लिए BeiDou से चलने वाले जीपीएस और ऑटोमेटेड ट्रैक्टर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे इंसानी गलती की गुंजाइश खत्म हो जाती है और कम समय में बड़े इलाके में बुआई पूरी हो जाती है।