Brokerage Report : मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज ने ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक को अपनी टॉप पिक के तौर पर चुना है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि प्राइवेट बैंकों की अगुवाई में बैंकिंग सेक्टर FY26-28E के दौरान 15% की सालाना अर्निंग्स ग्रोथ हासिल करेगा। सोमवार, 5 अक्टूबर को जारी एक नोट में ब्रोकरेज ने कहा है कि क्रेडिट ग्रोथ सालाना आधार पर 18.8% के मजबूत लेवल पर बनी रही है। मझोले आकार के प्राइवेट बैंकों आगे की तेजी को लीड करते दिख सकते हैं।