शुक्रवार की US जॉब्स रिपोर्ट से पता चला कि सितंबर में नियोक्ताओं ने अर्थशास्त्रियों के अनुमान से कम लोगों को काम पर रखा और वेतन में बढ़ोतरी की रफ़्तार भी धीमी रही। बेरोज़गारी दर बढ़कर 4.2% हो गई, जिसका एक कारण वर्कफोर्स (कामकाजी आबादी) में बढ़ोतरी भी थी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मनी मार्केट अब अक्टूबर में Fed द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना 25% से कम मान रहे हैं।