Navneet Rana: महाराष्ट्र में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हैं। इस बीच अमरावती से भाजपा की पूर्व सांसद नवनीत राणा पर हमले की खबर है।
कथिततौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने नवनीत राणा पर हमला किया है। यह घटना अमरावती जिले के दरियापुर तालुका के खल्लार की बताई जा ही है। जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद नवनीत राणा दरियापुर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान यह हमला हुआ है।
बताया जा रहा है कि कथित अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा किए गए हमले के दौरान कुर्सियां फेंकी गईं। घटना को लेकर फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस ने दिखाया इस्लामिक विद्वान का वीडियो, वोट जिहाद का जिक्र कर किसपर साधा निशाना?