हालांकि सेंसर की प्रक्रिया अभी बाकी है। मेकर्स जल्द ही फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास जमा करेंगे। अगर CBFC फिल्म को मंजूरी दे देता है और यह प्रक्रिया इसी महीने पूरी हो जाती है, तो सलमान और उनकी टीम शायद 13 नवंबर को 'मातृभूमि' को सिनेमाघरों में ले आएगी। इस बारे में अगले 10 दिनों में साफ तस्वीर सामने आ जाएगी।" अगर ऐसा होता है, तो 'मातृभूमि' फिल्म नितेश तिवारी की बड़े बजट वाली फिल्म 'रामायण पार्ट वन' के रिलीज़ होने के एक हफ्ते बाद सिनेमाघरों में आ सकती है।