अनूप बागची ने ICICI ग्रुप में तीन दशक से ज्यादा समय बिताया है। वह 2017 से 2023 तक ICICI बैंक के एग्जिक्यूटिव रहे। इससे पहले 2011 से 2016 तक ICICI सिक्योरिटीज के MD और CEO रहे। हाल में वह ICICI Prudential Life Insurance के प्रमुख थे। उनके पास रिटेल बैंकिंग, होलसेल बैंकिंग, कैपिटल मार्केट, डिजिटल बैंकिंग और इंश्योरेंस का अनुभव है।