इस सिस्टम में इलेक्ट्रिक पॉड जमीन से ऊपर बने एलिवेटेड रेल सिस्टम पर चलते हैं। uSky के टेस्ट सिस्टम में स्ट्रिंग रेल और ऑटोमेटेड uPods का इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी के मुताबिक, ये वाहन बिना ड्राइवर के भी चल सकते हैं। सड़क के ऊपर अलग ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर बनाया जाता है। इससे नीचे की सड़क पर चलने वाले वाहनों और ऊपर चलने वाले पॉड के रास्ते अलग हो जाते हैं। इस सिस्टम का एक उद्देश्य जमीन का कम इस्तेमाल करते हुए अर्बन ट्रांसपोर्ट कैपेसिटी बढ़ाना है।