ओरिएंट केबल्स का ₹552 करोड़ का IPO 97.28 गुना भरकर बंद हो गया है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 192.68 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 121.90 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 32.21 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब 5 अक्टूबर को NSE और BSE पर कंपनी की लिस्टिंग का इंतजार है। उम्मीद है कि शेयर अच्छे गेन के साथ शुरुआत करेगा। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 34.56 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।