अगर आप ₹1 लाख, ₹5 लाख, ₹10 लाख या ₹25 लाख जैसी रेगुलर बैंक एफडी कराते हैं, तो आपके लिए कोई बड़ा प्रत्यक्ष बदलाव नहीं हुआ है। आम ग्राहकों को सुबह 10 बजे वेबसाइट पर रेट देखने की हड़बड़ी करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, आरबीआई के इस नियम का अप्रत्यक्ष फायदा रिटेल निवेशकों को भी मिलेगा क्योंकि अब बैंकों को सभी तरह की एफडी की दरें पहले से ही पारदर्शी तरीके से सार्वजनिक करनी होंगी।