Indian Captain Smit Machchhar: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार (30 सितंबर) को कहा कि दुबई-तेल अवीव फ्लाईदुबई उड़ान के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने विमान को कथित तौर पर गिराने की कोशिश कर रहे अपने सह-पायलट का डटकर मुकाबला किया। मच्छार को 'सच्चा नायक' बताते हुए नेतन्याहू ने कहा, "चाकू से हमला किए जाने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने सह-पायलट का मुकाबला किया। उनकी वजह से एक भयावह हादसा टल गया।" प्रधानमंत्री ने कहा, "मच्छार ने इजरायली नागरिकों और अन्य देशों के नागरिकों समेत 174 लोगों की जान बचाई। मैं कैप्टन मच्छर के शीघ्र और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वह सच्चे नायक हैं।"