IND vs WI 2nd ODI: बुधवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भी भारतीय टीम ने शानदारी जीत दर्ज की। रोहित शर्मा की सेंचुरी और कप्तान शुभमन गिल के नाबाद डबल सेंचुरी के बदौलत भारत ने 44 ओवर में ही वेस्डइंडीज के 406 रनों के विशाल लक्ष्य को बड़े आसानी चेज कर लिया। बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर सबसे पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। वहीं, बल्लेबाजी करने उतरी विपक्षी टीम ने 50 ओवर में 405 रन बनाए थे।