₹552 करोड़ के इस आईपीओ में ₹320 करोड़ का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर नागपाल परिवार द्वारा ₹232 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। ₹320 करोड़ के फ्रेश इश्यू में से ₹91.5 करोड़ का उपयोग मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं के विस्तार और नई मशीनों की खरीदारी पर होगा। ₹155.5 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी का कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। जून 2026 तक कंपनी पर लगभग ₹258.4 करोड़ का कुल कर्ज था।