टीम इंडिया के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि, "वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में 6 सिल्वर मेडल और 20 ‘मेडल फॉर एक्सीलेंस’ जीतना भारत की वैश्विक कौशल यात्रा की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं ने पिछले प्रदर्शन में सुधार करते हुए देश की बढ़ती प्रतिभा और प्रतियोगिता की क्षमता को दुनिया के सामने साबित किया है। जयन्त चौधरी ने इस सफलता के लिए सभी प्रतियोगियों, विशेषज्ञों, ट्रेनरों और इंडस्ट्री पार्टनर्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पदकों के अलावा युवाओं का आत्मविश्वास, मेहनत और शानदार प्रदर्शन भी गर्व की बात है और उनकी सफलता भारत में भविष्य के लिए बेहतर स्किलिंग सिस्टम तैयार करने के संकल्प को मजबूत करती है।"