कभी बेंगलुरु की सड़कों पर डिलीवरी करते नजर आने वाले कौशिक खरवी आज अपना सीफूड कारोबार चला रहे हैं। करीब नौ साल पहले वह Swiggy के डिलीवरी एजेंट थे, लेकिन उस दौर की सबसे बड़ी चुनौती कमाई या मेहनत नहीं थी। उन्हें इस बात का डर रहता था कि अगर कोई दोस्त या परिचित उन्हें डिलीवरी करते देख लेगा, तो उसके मन में उनके लिए क्या धारणा बनेगी। अब अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कौशिक ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी साझा की है। उनकी यह यात्रा बताती है कि मुश्किल समय में किया गया कोई भी काम आगे चलकर जिंदगी बदलने की शुरुआत बन सकता है।