भारतीय हॉकी स्टार आकाशदीप सिंह ने महिला हॉकी खिलाड़ी मोनिका मलिक संग जीवन के नई पारी की शुरुआत की है. भारतीय पुरुष टीम के हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह पंजाब पुलिस में बतौर डीएसपी तैनात हैं. इनकी नियुक्ति पिछले साल पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान द्वारा की गई थी. वहीं, मोनिका मलिक की बात करें तो महिला टीम के लिए हॉकी खेलने वाली यह स्टार भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं.