रणबीर, आलिया के बाद अब विक्की का जबरदस्त फर्स्ट-लुक पोस्टर फिल्म लव एंड वॉर के लिए लोगों के बीच काफी बज बना रहा है। हर किरदार ने अपनी पर्सनैलिटी और विज़ुअल लैंग्वेज के जरिए दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हुए अपने और करीब लाया है। सामने आया विक्की का पोस्टर फिल्म में जबरदस्त इंटेंसिटी जोड़ता है, ये दर्शकों को उस दिलचस्प डायनामिक और कई परतों में लिपटी दुनिया की एक झलक देता है, जिसे इस फिल्म के जरिए संजय लीला भंसाली आकार दे रहे हैं।