'द वन' की कहानी ऋषि (सिद्धार्थ मल्होत्रा) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह शहर में पला-बढ़ा एक तर्कवादी व्यक्ति है जो अपनी पत्नी ममता (तमन्ना भाटिया) के साथ बिहार में अपने पुश्तैनी गांव लौटता है ताकि विरासत में मिली जमीन बेच सके। हालांकि उसके प्लान में तब अचानक बदलाव आता है जब उसे एक जंगल से जुड़ी पुरानी मान्यता के बारे में पता चलता है। इस जंगल में ग्रामीणों का सूर्यास्त के बाद जाना मना है। हैरान ऋषि इसे महज अंधविश्वास मानकर खारिज कर देता है और गांव की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए जंगल के एक हिस्से को साफ करने के लिए दीपक (सुनील ग्रोवर) का साथ देता है। यहां से शुरू होती हैं चुनौतियां….