'हनुमान अंश' ने अपने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते में सिर्फ 40 लाख रुपये और कलेक्शन में जुड़े। इस तरह 14 दिनों के बाद फिल्म ने सिर्फ 1.48 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे हफ्ते में 10.4 करोड़ रुपये की कमाई हुई। अकेले 17वें दिन फिल्म ने 2.2 करोड़ रुपये कमाए। 19वें दिन 2.35 करोड़ रुपये और खाते में आए। चौथा वीक और भी जबरदस्त रहा। फिल्म ने 22वें दिन 6.25 करोड़ रुपये, 23वें दिन 9.25 करोड़ रुपये और 24वें दिन 12.75 करोड़ रुपये कमाए।