गुरुवार को राजपाल ने इंस्टाग्राम पर मुश्ताक की एक तस्वीर शेयर की। दुख जाहिर करते हुए एक्टर ने लिखा, "आज दोपहर मैं मुश्ताक भाई से मिलने गया, उनसे बात की। उन्होंने मुझे देखा, मुझसे हाथ मिलाया और हमारी सारी बातें सुन रहे थे और उन पर प्रतिक्रिया भी दे रहे थे। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि जिस व्यक्ति से मैं दो घंटे पहले मिला था, जिससे मैंने हाथ मिलाया था, वह अब हमारे बीच नहीं है। हम सब ईश्वर के फैसले के आगे सिर झुकाते हैं। मुश्ताक भाई हमेशा एक लोकप्रिय व्यक्ति और एक्टर थे, हैं और रहेंगे। भारी मन से मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।"