बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार को आज बॉन्ड यील्ड,क्रूड और डॉलर इंडेक्स का तिहरा झटका लगा है। CNBC-आवाज़ ने सही समय पर लॉन्ग काटने का नजरिया लिया। आज का प्राइस एक्शन काफी डराने वाला है। बैंक निफ्टी में बड़ी कमजोरी है। आज Advance/Decline भी खराब है। मिडकैप भी नीचे हैं। इंश्योरेंस शेयरों में भारी गिरावट आई है। इंश्योरेंस की कमजोरी का कुछ बैंकों पर भी बड़ा असर पड़ा है। NSE की लिस्टिंग भी बहुत धमाकेदार नहीं रही।