जब महिमा चौधरी से पूछा गया कि क्या सलमान खान का ट्रोलर्स को जवाब देना सही था, तो वह सलमान के समर्थन में उतर आई हैं। महिमा ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ पैसों के लिए सेलिब्रिटीज की कमियां निकालते हैं और खुद को स्मार्ट दिखाने की कोशिश करते हैं। महिमा ने कहा कि इस मुद्दे पर सलमान का बोलना बिल्कुल जरूरी था। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी में बेवजह दखल न दें और उनके बारे में आपत्तिजनक बातें करने से बचें। सलमान ने 'वीकेंड का वार' के दौरान प्रेग्नेंसी और बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के बढ़े वजन को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर भी सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना सामान्य बात है और किसी महिला का अपने बच्चे व परिवार के साथ समय बिताना बिल्कुल गलत नहीं है। सलमान ने इसी बातचीत में बिना नाम लिए कैटरीना कैफ का भी बचाव किया था। कैटरीना को अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन के बाद ट्रोल किया गया था।