(खबरें अब आसान भाषा में)
देश के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में महिलाओं को फ्री में डीलक्स और एक्सप्रेस बसों में यात्रा करने की सुविधा शुरू हो रही है। राज्य के मुख्यमंत्री 02 अक्टूबर को गांधी जयंति के मौके पर इस योजना की शुरुआत करेंगे। इस फ्लैगशिप स्कीम से हर दिन लगभग 84.32 लाख महिलाओं को फायदा होने की उम्मीद है।