Jhansi Hospital Fire News: झांसी अग्निकांड को लेकर ताजा जानकारी यह सामने आ रही है कि, झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु देखभाल इकाई (NICU) में हुई बच्चों की मौत के बाद पीड़ित माता-पिता ने DNA टेस्ट की मांग की है। दरअसल, हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से मृत बच्चों के शवों को परिजनों को सौंपने में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। कई माता-पिता का आरोप है कि उन्हें उनके बच्चों के शव नहीं दिए गए या गलत शव सौंपे गए हैं। इसी भ्रम और असमंजस के चलते वे अपने बच्चों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए DNA टेस्ट की मांग कर रहे हैं, ताकि सच्चाई का पता चल सके और उन्हें न्याय मिल सके।